फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने मासूम को कुचला, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 28 Jan 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के उसरी गांव के पास गत सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने एक किशोर को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर-बिधूना मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


इधर, सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला। लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा।

जिला औरैया के कटरा थाना बिधूना निवासी गुलशन (10) पुत्र गीरेंद्र निवासी अपने मामा रामकेश के घर उसरी गांव आया था। गुलशन गत सोमवार की देर शाम सड़क किनारे शौच को गया था। पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उछलकर दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग निकला। मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बेला-बिधूना मार्ग जाम कर दिया।

जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी युगराज सिंह के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।  थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुर्घटना कर भाग रही पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें