फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: ताश खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक ने किसान के सिर में कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

Wed, 07 Aug 2019 09:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोशाकुतुब में ताश खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर किसान की हत्या कर दी है। मौके से भाग गए हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। मृतक की पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


गोशाकुतुब गांव निवासी रणवीर सिंह उर्फ पप्पू (50) किसान था। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह गांव में ही मनोज राठौर की किराना की दुकान के बाहर बैठा था। इसी बीच वह गांव के ही कुछ लोगों के साथ ताश खेलने लगा। खेल के दौरान गांव के रवि पुत्र महावीर से उसका विवाद हो गया। रवि ने पास में ही रखी कुल्हाड़ी से रणवीर के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद सभी लोगों में अफरातफरी मच गई। हत्यारोपी समेत सभी मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने रणवीर के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह, बेहटा मुजावर चौकी प्रभारी विजय यादव मौके पर पहुंचे, देर रात एसपी एमपी वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन


पत्नी सुधा ने पुलिस को बताया कि रवि से काफी समय पहले जमीन को लेकर भी विवाद हुआ था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि पत्नी सुधा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें