फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म

Wed, 07 Aug 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक निजी स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्ची स्कूल बस से सीधे नानी के घर गई। रात को जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो मां को इस बात का पता चला।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची के साथ यह घटना बस में हुई या फिर स्कूल में हुई है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा भी जांच के लिए रिवालसर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें