हत्यारों का पता लगाने में जुटी कानपुर देहात की पुलिस
कानपुर देहात गजनेर थाना क्षेत्र के वनपुरवा गांव निवासी एक युवा किसान को जिंदा जलाकर मार डाला गया। शनिवार सुबह अधजले शव को मृतक के पिता ने आग की चपेट से बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।
वनपुरवा गांव निवासी गुड्डू (22) कल रात खेत में बुवाई करने गया था। वहीं उसकी बम्बा किनारे पुआल के ढेर में जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे पिता ने पुआल में जलते बेटे के शव को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से जल चुका था। एएसपी व सीओ मौके पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। हत्यारों का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है।