हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसईपुर मझिगवां में शनिवार रात फंदे पर लटके मिले महिला के शव के मामले की गुत्थी सुलझ गई है। सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
पूरे शरीर पर आठ चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पताराघाट थानांतर्गत गांव हिरनी घाटमपुर जिला कानपुर निवासी निवासी श्यामू सिंह ने बताया कि उसने 10 वर्ष पूर्व बेटी चांदनी (28) की शादी हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसईपुर मझिगवां निवासी लालजी के साथ की थी।