फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में कारोबारी की पत्नी पर हमला, गुंडातत्वों ने कुल्हाड़ी-डंडे से तोड़े शीशे

Mon, 10 Feb 2020 06:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन शहर के सपरून इलाके में जिला परिषद कार्यालय के पास सोमवार को दिनदहाड़े कार से घर लौट रही महिला पर गुंडातत्वों ने हमला कर दिया। गाड़ी में चालक दीपू और कारोबारी संजय मित्तल की पत्नी अमिता मित्तल सवार थीं। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से कई वार कर कार के शीशे तोड़ दिए। एक कुल्हाड़ी भी टूटकर कार में गिर गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन


कार चालक के अनुसार तीन लोग कुल्हाड़ी और डंडे से कार पर प्रहार कर रहे थे। तीनों सफेद रंग की टाटा टियागो गाड़ी में फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया। परवाणू में पुलिस ने नाका लगाकर शाम को सफेद रंग की टियागो गाड़ी में सवार दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 

अमिता कार की पिछली सीट पर बैठी थीं। कार सपरून गुरुद्वारा के पास पावर हाउस की तरफ मुड़ी तो पीछे चल रही टाटा टियागो गाड़ी ने उनकी कार को ओवरटेक किया। कुछ दूरी पर कार सड़क पर खड़ी कर दी। इस बीच, कार से दो लोग उतरे।
विज्ञापन


इन्होंने हाथ में कुल्हाड़ी और डंडा लिया था। चालक के अनुसार एक व्यक्ति कार में ही बैठा रहा। दोनों ने कार से उतरते ही उनकी कार पर प्रहार शुरू कर दिए और मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। 

विज्ञापन

हरियाणा के बदमाश पहले भी कर चुके हैं हमले 

डीएसपी योगेश जोशी ने बताया कि कार सवार महिला और चालक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। परवाणू पुलिस ने नाके से गुजरी एक सफेद रंग की गाड़ी और उसमें सवार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त परेड होगी। 

सोलन के प्रतिष्ठित कारोबारी राजकुमार मित्तल और संजय मित्तल पर इससे पूर्व भी कई बार हमले हो चुके हैं। पिछले साल इनके घर पर हरियाणा के बदमाशों ने गोलीबारी की थी। कुछ समय पूर्व इनके कार्यालय में पिस्टल लेकर बदमाश घुस गए थे।

पुलिस पुराने मामलों के तार भी इस घटना के साथ जोड़कर देखेगी। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद केस आगे बढ़ेगा। पूर्व में हुई घटनाओं में हरियाणा से आए बदमाश भागने में कामयाब रहे थे। इस बार पुलिस ने परवाणू में दो संदिग्धों को दबोचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें