फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन महिला को मारी टक्कर, मौत

Mon, 24 Oct 2016 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला की मौत पर शौक मनाते परिवार को लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में देर शाम एक अज्ञात वाहन ने सड़क से गुजर रही एक महिला को रौंद डाला। घायलावस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 
विज्ञापन


कोतवाली अजीतमल में श्याम कोल्ड स्टोर मोहारी के आगे एक ढाबे के सामने रविवार की बाबरपुर से आ रही एक महिला को इटावा की ओर से आ रहे किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। घायलावस्था में उसे सीएचसी अजीतमल लाया गया। जहां से सैंफई के लिये रिफर कर दिया गया। सैंफई ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान माया देवी(48वर्ष) पत्नी स्व० रामस्वरूप निवासी के रूप में की गई है। महिला अशोक नगर, बाबरपुर, कोल्ड स्टोर में बतौर लेबर आलू बीनने का कार्य करती थी। घटना की रात कोल्ड स्टोर से काम करके वापिस घर लौट रही थी। मृतका के पुत्र सुघर सिंह ने कोतवाली अजीतमल में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें