क्या जमाना आ गया है। इटावा के ऊसहार थाना क्षेत्र के सुतियाना में एक महिला ने अपने उधार पैसे वापस मांगे तो पहले उसे बुरी तरह पीटा गया और फिर जान से मारने की धमकी देकर चलता कर दिया गया। महिला ने इस बाबत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। क्षेत्र के गांव सुतियानी निवासी आदेश कुमार पुत्र सालिगराम ने बताया कि उसकी पत्नी रीना ने गांव के ही राजीव कुमार पुत्र सूरज सिंह को रुपए उधार दिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे तो राजीव ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की।