फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को उठ पत्नी के कर दिए टुकड़े-टुकड़े

Tue, 11 Oct 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हमीरपुर मझगवां थानाक्षेत्र के इटौरा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त वृद्ध व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दो बेटों बृजकिशोर व चंद्र प्रकाश का कहना है, रात को वे पड़ोस में माता की झांकी देखने गए थे। उस दौरान उनके पिता मइयादीन(65) ने मां गुड्डो(60) पर कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी।  

यह जानकारी घर में मौजूद चंद्रप्रकाश की पत्नी नीरजा ने दी। घटना के समय वह घर में ही एक कमरे में अपने बच्चों संग सो रही थी। चींख पुकार सुन वह उठकर देखने दौड़ी तो मइयादीन खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर घर से बाहर भागता दिखा। इसके बाद उसने तुरंत कमरे में भीतर जाकर देखा। वहां गुड्डो का लहुलुहान शव पड़ा था। गुड्डो शरीर पर कुल्हाड़ी से गर्दन, कंधा पर वार किए गए थे। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया मइयादीन मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह आत्महत्या का प्रयास भी कर चुका है। पांच साल पूर्व वह एक कुएं में कूद गया था। तब लोगों के देख लेने पर उसे बाहर निकाल लिया था। उसने कहा कि घर की माली हालत खराब है। सिर्फ तीन बीघे जमीन है। वह लोग मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। कहा कि वह लोग पिता की हालत खराब होने पर उस पर नजर रखते हैं लेकिन रात में दो भाई देवी मां की झांकी देखने चले गए। इस बीच उसके पिता ने इस घटना को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें