हमीरपुर में तीन दंबंगों ने भरी पंचायत में एक महिला को जमकर पीटा। दंबगों से खौफ खाई इंगोहटा ग्राम पंचायत ने महिला की सुरक्षा के लिहाज से किसी प्रकार का बीच-बचाव नहीं किया। इस पर महिला ने पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र ग्राम इंगोहटा निवासी मंजू देवी पत्नी सुरेंद्र यादव ने थाने मेें मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि जमीन विवाद निपटाने के लिए गांव के स्कूल में पंचायत चल रही थी। पंचायत के दौरान अपना पक्ष रखने के विवाद में गांव के राकेश, बिल्लू, कामता आदि ने उसे गाली गलौज कर जमकर मारापीटा। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।