फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वैन मालिक का अपहरण, आखिरी बातचीत में पत्नी से कहा- असलहों से लैस हैं बदमाश, मैं फंस गया हूं...

Mon, 22 Feb 2021 08:24 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में बिठूर से अपहृत वैन मालिक अमित यादव की आखिरी बातचीत पत्नी रेखा से हुई थी। तब अमित ने कहा था कि जो लोग उसके साथ हैं, वो बदमाश हैं। उनके पास तमंचा भी है। मुझे डर लग रहा। मैं यहां फंस गया हूं। ये सुनकर रेखा ने अमित से कहा कि गाड़ी छोड़कर वहां से भाग जाए।
विज्ञापन


तभी दूसरी तरफ अमित का फोन किसी ने उससे छीन लिया और कॉल काट दी। रेखा ने दोबारा कॉल की तो एक शख्स ने कॉल रिसीव की। उसने कहा कि अमित बरात में खाना खाने गया है। इतना कहकर दोबारा कॉल काट दी।

फिर जब रेखा ने कॉल लगाई तो मोबाइल बंद बताने लगा। उसके बाद मोबाइल ऑन नहीं हुआ। सीओ कल्याणपुर ने बताया कि जिस वक्त और जिस लोकेशन में अमित का मोबाइल बंद हुआ ठीक वहीं पर बुकिंग कराने वाले का भी नंबर बंद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने बिठूर तिराहे के आसपास लगे सीसीटीसी कैमरों के फुटेज निकाले हैं। जिनको एक टीम खंगाल रही है जिससे पता लग सके कि अमित के साथ बुकिंग करवाकर कौन कौन गया था। वहीं रसूलाबाद में जहां पर कार बरामद हुई उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के भी फुटेज जुटाए हैं। 

औरैया में पुलिस का डेरा 
पुलिस की एक टीम ने औरैया में डेरा डाल दिया है। कुछ सुराग मिला है, जिससे आशंका है कि बदमाश औरैया या उसके आसपास के इलाके में ही हैं। सीओ का कहना है कि जांच तेजी से जारी है। पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश रच अपहरण करने और लूट की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें