फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानाें काे जेल भेजेगी यूपीएसआईडीसी, थाने में दी तहरीर

Fri, 02 Sep 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
 उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) ने रूमा औद्योगिक क्षेत्र के 70 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक इन किसानों ने मुआवजा लेने के बाद भी 40 भूखंडों की करीब 11 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा है। जब भी योजना के मूल आवंटी  क्षेत्र में इकाई लगाने के लिए आते हैं, यह किसान हंगामा शुरू कर देते हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में तीन-चार किसान नेताओं पर विशेष रूप से निगाह रखने की बात कही है। 
विज्ञापन

निगम रूमा में करीब 200 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र बसा रहा है। योजना के प्रभावित किसानों को निगम मुआवजा बांट चुका है। किसान इससे इंकार करते हुए नए भू-अर्जन कानून के तहत मुआवजा मांग रहे हैं। दूसरी ओर कब्जा न मिलने से परेशान आवंटियों ने या तो अपने भूखंड बेच दिए हैं या कब्जा पाने के लिए निगम के चक्कर काट रहे हैं। उद्योग बंधु की बैठक में भी यह मुद्दा कई बार उठ चुका है। इस पर डीएम ने निगम के एमडी को पत्र लिखकर किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा था। निगम के अवर अभियंता अमर सिंह ने इस बाबत महाराजपुर थाने में तहरीर दी है।
महाराजपुर थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि रूमा औद्योगिक क्षेत्र में विकास कार्य के दौरान बाधा पैदा करने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश मिल गए हैं। अभी मौके पर काम नहीं चल रहा है। काम शुरू होने पर पुलिस हंगामा-विरोध करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें