फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल यूपी: मंत्री बाबूराम ने दायर किया तलाक का मुकदमा सहित इन खबरों ने खींचा सभी का ध्यान

Thu, 26 Sep 2019 11:58 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल यूपी में गुरुवार को मीरपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद का पत्नी नीतू निषाद उर्फ शबनम से चल रहा आपसी विवाद बुधवार को अदालत पहुंच गया। इसी के साथ क्राइम की इन खबरों ने सुर्खियां बटोरीं...
विज्ञापन


यूपीः मंत्री बाबूराम ने दायर किया तलाक का मुकदमा, बोले- कुछ वर्षों से ठीक नहीं है पत्नी का चाल चलन
यूपी के हमीरपुर में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद का पत्नी नीतू निषाद उर्फ शबनम से चल रहा आपसी विवाद बुधवार को अदालत पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: बच्चा चोर समझ महिला को खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने चंगुल से छुड़ाया
औरैया जिले के गांव सराय महाजनांन में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक वृद्ध महिला को बिजली के खंभे में बांधकर पीटा। मौके पर पहुंचे पति ने बताया कि महिला की मानसिक दशा ठीक नहीं रहती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कन्नौज के बाद अब महोबा में अभद्र टिप्पणी करने पर अधिवक्ता और लेखपाल भिड़े
कन्नौज में अधिवक्ताओं द्वारा लेखपालों के साथ किए गए जानलेवा हमले के विरोध में तहसील महोबा में लेखपालों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर लगाकर अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज वकीलों ने लेखपालों के धरना स्थल पर पहुंचकर लेखपालों के खिलाफ नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर

बिजली कनेक्शन जोड़ने पहुंची विद्युत व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव
चित्रकूट में मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली के मजरा चंदई गांव में बुधवार की शाम घरों में कनेक्शन जोड़ने बिजली विभाग की टीम पुलिस सुरक्षा के लिए पहुंची तो ग्रामीणों ने टीम पर पक्षपात करने का आरोप लगाकर टीम के सदस्यों पर पथराव कर दिया। पूरे गांव में हंगामे की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर

नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया
औरैया में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग छात्रा को 23 सितंबर को स्कूल से लौटते समय कुछ लोग अगवा कर नोएडा ले गए। आरोप है कि वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। अगले दिन वही लोग रात के समय उसे अजीतमल में छोड़ गए। इसके बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें