फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने 3 गांववालों को जिंदा जलाकर मार डाला!, देर रात चित्रकूट में फैली दहशत

Tue, 04 Jul 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट में सोमवार देर रात बड़ी ही दिल दहला देनेे वाली घटना सामने आई। यहां के थर पहाड़  इलाके में डकैतों द्वारा तीन गांववालों को जिंदा जला दिया गया। पुलिस के मुताबिक इन तीनों का अपहरण किया गया था।
विज्ञापन


सोमवार देर रात चित्रकूट के सीमावर्ती नयागांव में थरपहाड़ के नीचे तीन लोगों की जली हुई लाशें पड़ी मिलीं। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो इन तीनों हत्याओं के पीछे डकैतों की साजिश सामने आई।

चित्रकूट पुलिस की मानें तो 30 हजार के ईनामी डकैत ललित पटेल गिरोह ने मुन्ना यादव समेत तीन युवकों की जिन्दा जलाकर हत्या की है। मृतको के कंकाल थरपहाड कोल्हुआ जंगल में मिले हैं। इन अधजली लाशों में 2 मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें