अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। चोरों ने बस स्टैंड पर एक महिला के 40 हजार रुपये चोरी कर लिये। महिला रुपयों से भरा थैला सड़क पर रखकर पानी पी रही थी। इसी बीच वारदात हुई।
पुलिस को दी शिकायत रैनकपुरा निवासी सोना देवी ने बताया कि उनका कच्चा बेरी रोड स्थित एक बैंक में खाता है। इसी खाते में उनकी पेंशन आती है। सोना देवी सोमवार को बैंक से रुपये निकालने गई थी। वह बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर सोनीपत जाने के लिएनये बस स्टैंड पर आई। यहां पर महिला प्याऊ पर पानी पीने लगी और थैला पास में रख दिया। इसी बीच किसी ने थैले को चोरी कर लिया।
पीड़िता ने बताया कि थैले में 40 हजार रुपये के अलावा बैंक की कापी और दवाइयां भी थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।