फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को बंधक बना कालेज में चोरी

Mon, 12 Oct 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज, बाढ़ापुर में शनिवार की रात चोरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने खिड़की तोड़कर कालेज में घुसे और टीचरों की सेल्फ अलमारी खंगाली। कालेज के प्रधानाचार्य ने चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन


कालेज के प्रधानाचार्य योगेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात कॉलेज में चौकीदार ज्ञानेंद्र सिंह सो रहा था। तभी रात 11 बजे छह बदमाश स्कूल में आ धमके और चौकीदार को बंधक बना लिया। बदमाशों ने कार्यालय की चॉबी मांगी।

चौकीदार ने चाबी न होने की बात कहीं तो उसे रस्सियों से बांधकर स्कूल के बने रसोईघर में बंद कर दिया। कार्यालय के दरवाजे की कुंडी तोड़ी, लेकिन इंटरलॉक होने के चलते दरवाजा नहीं खुल सका।
विज्ञापन


बदमाश खिड़की तोड़कर घुसे और अलमारी तोड़ डाली। टीचरों की किताबें, फाइलें दस्तावेज तहस - नहस कर डाले। तीन कमरों की तलाश करने के बाद कॉलेज से चले गए। सुबह जब कॉलेज का चपरासी पहुंचा तो उसने बंद चौकीदार को घर खोला और प्रधानाचार्य और प्रबंधक को सूचना दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि कॉलेज में कैश नहीं था।

यदि शिक्षकों की अलमारी में फीस या मिड-डे मील आदि का सामान बदमाश ले गए हैं तो सोमवार को पता चल पाएगा। अकबरपुर एसओ अखिलेश यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गयी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें