फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकेरी की एक शू शॉप में चोरी

Fri, 05 Dec 2014 03:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकेरी में बुधवार की रात चोरों ने तीन दुकानों से ताले तोड़ने के बाद शटर उठा दिए। एक फुट वियर शॉप से हजारों रुपये कीमत के जूते-चप्पल और नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन

जबकि दो दुकानों से कुछ भी नहीं ले जा सके।
 हॉलांकि दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों की तस्वीरें चोरी करते हुए कैद हो गई है। चोर जैकेट और कैप पहने थे। चकेरी एसओ आलोक यादव के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है। केडीए चौराहे के समीप शू मार्केट में एमए फुटवियर की शाप है।
यहां दुकान  के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यहां तीनों चोरों ने बुधवार देर रात पहले वशी मोहम्मद की दुकान का शटर उठाया, लेकिन अंदर से काउंटर सटा हुआ था।
विज्ञापन

 इस वजह से चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सके।
 इसी बाजार में मोहम्मद अकरम की फुट वियर की दुकान का शटर उठाकर चोर 50 हजार रुपये कीमत के जूते-चप्पल और गोलक में रखे बिक्री के रुपये उठा ले गए।
 ऊंचा टीला जाजमऊ निवासी मोहम्मद अकरम की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की करतूत और चेहरे कैद हो गए। चोरों ने जेके फर्स्ट में रहने वाले राजेश की दुकान का भी शटर उठाया लेकिन यहां से भी खाली हाथ लौट गए।
मोहम्मद अकरम ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी।
चकेरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अकरम ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की खोज शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें