निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच करने मंगलवार को थाने में पहुंचे डीएम और एसपी के समक्ष अचानक ई-रिक्शा से दुष्कर्म पीड़िता स्टाफ नर्स भी पहुंच गई और उसने यह बताकर सभी को चौंका दिया कि दुष्कर्म की आपबीती बताते ही अस्पताल संचालक ने उसको एक कमरे में बंधक बना लिया था, वह किसी तरह निकलकर आई है।
इसपर अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फरार अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें बनाकर छापेमारी शुरू कर दी है। निजी अस्पताल में कार्यरत मथुरा जिले की निवासी स्टाफ नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी पर डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा मंगलवार को थाने पहुंचे। कुछ ही देर में स्टाफ नर्स भी ई-रिक्शा से थाने पहुंच गई।
डीएम और एसपी ने पीड़िता से पूरे मामले की जानकारी ली। दुष्कर्म पीड़िता नर्स ने बताया कि 19 अगस्त की रात 11 बजे खड़िनी निवासी योगेश अपनी गर्भवती पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आए थे। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
रात 12 बजे के करीब खड़िनी निवासी रवि, योगेश, दो अज्ञात व्यक्ति के साथ बोलेरो से अस्पताल में आए। ये लोग पहले भी अस्पताल में आते-जाते रहते थे। जिद कर नर्स को कोल्ड ड्रिंक पिला दी, और । कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद हालत बिगड़ने लगी।