फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने घूसखोर दरोगा को दबोचा

Sun, 31 Jan 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के अवैध वेंडरों से चार हजार रुपये महीना वसूलने के आरोप में आरपीएफ के भीमसेन चौकी के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा को शनिवार शाम सीबीआई लखनऊ टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर को एक वेंडर ने जैसे ही 39 सौ रुपये घूस के पकड़ाए, सीबीआई ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दरोगा के सरकारी क्वार्टर से 315 बोर का तमंचा और 28 कारतूस भी बरामद हुए हैं। दरोगा मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। डेढ़ साल से भीमसेन आरपीएफ चौकी में तैनात था।

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई मुख्यालय लखनऊ में फैक्स और फोन के माध्यम से गोविंद नगर निवासी वेंडर विनोद और विकास ने सब इंस्पेक्टर की शिकायत की थी। इसके बाद शनिवार सुबह 12 सदस्यीय टीम यहां आई। जिसमें सीबीआई के नौ और सेंट्रल एक्साइज के तीन अधिकारी थे।
विज्ञापन


सुबह टीम भीमसेन स्टेशन पहुंच गई। टीम ने दरोगा की गतिविधियों पर नजर रखी और शाम को वेंडर के माध्यम से 39 सौ रुपये घूस लेते स्टेशन के पीछे सरकारी आवास पर उसे दबोच लिया। रात 9 बजे से देर रात उसके आवास की जांच और लिखा-पढ़ी चलती रही। 

जीआरपी, आरपीएफ और सचेंडी पुलिस ने एक दूसरे का कार्यक्षेत्र बताते हुए रिपोर्ट लिखने से इन्कार कर दिया। जिसके चलते देर रात तक सीबीआई की कार्रवाई अटकी रही। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई कोर्ट लखनऊ में पेशी के बाद घूसखोर दरोगा के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें