फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती मांगकर 3 दिन का वक्त दिया फिर 5 घंटे बाद ही बच्चे को मार डाला

Fri, 22 Dec 2017 11:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- बुधवार को अगवा कर मांगी थी पांच लाख रुपये की फिरौती
- तीन दिन का समय दिया और पांच घंटे बाद ही घोट दिया बालक का गला
- तीन गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घर में दफनाया गया शव 
 
विज्ञापन
परिवार के साथ रेहान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के फतेहपुर में क‌िडनैप हुए बच्चे की लाश म‌िलने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। अपहर्ताओं ने परिवारीजनों से पांच लाख की फिरौती मांगकर तीन दिन का वक्त दिया था, पर बच्चे को अगवा करने के पांच घंटे बाद ही उसे मार डाला। परिवारीजन गुरुवार को पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने सुराग लगाकर तीन बदमाशों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर गुरुवार रात शव बरामद कर लिया। घटना को लेकर लोगों में भारी रोष है। इसे देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात की गई है। 
विज्ञापन


फतेहपुर जलालपुर निवासी नवाब सेठ मुंबई में अपने भाइयों के साथ रहकर फेरी व बड़े मेलों में दुकान लगाते हैं। करीब एक महीने पहले गांव आए थे। बुधवार शाम शहर से घर पहुंचे तो कक्षा तीन में पढ़ने वाला बेटा रेहान (10) नजर नहीं आया। पूछने पर पत्नी शबनम ने बताया कि दोपहर तीन बजे खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद कोचिंग जाने का अंदाजा लगाकर घरवाले कोचिंग पहुंचे तो वहां भी कुछ पता नहीं चला। 

परिवारवाले खोजबीन में जुटे थे कि नवाब के मोबाइल पर अपहर्ता ने फोन कर रेहान को अगवा करने की जानकारी दी और पांच लाख की फिरौती मांगी। रुपयों का बंदोबस्त करने के लिए तीन दिन का समय दिया। घरवालों ने गुरुवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी। एएसपी विनोद कुमार के निर्देश पर क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम मोबाइल नंबर की डिटेल खंगालने में जुट गई। सुराग मिलने पर पुलिस ने गुुरुवार रात जिगनी गांव के इसरार, अंसार व एक अन्य को उठा लिया। 
विज्ञापन


इसरार के मामा जुग्गन का जलालपुर गांव में ही मकान है। जुग्गन के मुंबई में रहने से इसरार वहीं रहकर घर की देखभाल करता है। सख्ती से पूछताछ पर इसरार ने बच्चे की हत्या कर शव दफनाने का जुर्म कबूल दिया। पुलिस रात साढ़े दस बजे उसे लेकर जुग्गन के घर पहुंची। वहां खुदाई कराई तो बच्चे का शव मिल गया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि इसरार ने गला दबाकर बच्चे की हत्या की बात कबूली है। वह हत्या के बाद भी फिरौती वसूलकर मुंबई भागना चाहता था। रेहान के परिजनों के साथ वह भी खोजबीन में जुटा रहा। इतना ही नहीं उनके साथ पुलिस के पास भी पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक इसरार का तीसरा साथी कोई सोनकर है। इनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें