फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलीम को बताया जा रहा ‘लश्कर-ए-तैयबा’ का आतंकी, घरवालों ने किया बड़ा खुलासा 

Wed, 19 Jul 2017 08:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संदिग्ध आतंकी
विज्ञापन
मुंबई में पकड़े  गए संदिग्ध आतंकी सलीम खान ने करीब दस साल पहले दुबई जाने के नाम पर घर छोड़ दिया था। इसके बाद दोबारा कभी घर नहीं आया। घरवाले मोबाइल पर उसका हालचाल लेते रहते थे। पुलिस ने सलीम के घर जाकर जांच की। पुलिस ने बताया कि वह घर छोड़ते ही पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में ट्रेनिंग लेने चला गया था। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के बाद घर नहीं लौटा। 
विज्ञापन


सलीम खान पुत्र स्वर्गीय मुकीमुद्दीन यूपी के फतेहपुर जिले के हथगाम थाने के बंदीपुर गांव का रहने वाला है। उसके पकड़े जाने की खबर आते ही परिवार में हड़कंप मच गया। वह पांच भाई अलीम खान, कलीम, मुस्तकीम, आसिफ में सबसे बड़ा था। उसका दस साल पहले खखरेरू थाना क्षेत्र के कबरे गांव की नाजमीन पुत्री शाहिद के साथ निकाह हुआ था। सलीम की मां एहसान फातिमा परिवार संग रहती हैं। परिवार की आर्थिक हालत ठीक ठाक नहीं है। दुर्घटना के बाद भाई कलीम विकलांग हो गया था। कलीम ने बताया कि नौ साल पहले बड़े भाई घर से दुबई कमाने के लिए गए थे। इस दौरान बहनों की शादी और उसके एक्सीडेंट तक में नहीं आए। उससे घरवालों की मोबाइल पर हालचाल के लिए बातचीत होती थी।
 
Trending Videos
विज्ञापन

सलीम के घर में जमा हो गई भीड़

संदिग्ध आतंकी सलीम का घर
सलीम के पकड़े जाने की खबर के बाद गांव वालों की उसके घर में भीड़ जमा हो गई। एसएचओ विनोद कुमार सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह घरवालों से पूछताछ के लिए पहुंचे। सीओ केडी सिंह ने बताया कि सलीम को यूपी एटीएस करीब नौ दस साल से रडार पर लिए थे। इसी दौरान उसके  मुजफ्फराबाद में ट्रेनिंग की खबरें आ रही थीं। इससे संभव है कि उसने गांव छोड़ने के बाद ही ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया होगा।

सलीम के पकड़े जाने पर जिले में आई खबर 
टीवी चैनलों में मुंबई एयरपोर्ट पर लश्कर-ए-तैयबा का आंतकी सलीम खान पुत्र मुकीमुद्दुन खान के गिरफ्तार होने की खबर से सनसनी फैल गई। सलीम की तलाश यूपी एटीएस को 2008 से थी। कुछ दिन पहले फैजाबाद से आईएसआई एजेंट आफताब को विदेश से संदेश और रुपये भेजता था। उससे सेना की रेकी कराता था। सलीम का नाम पहली बार 2008 में रामपुर सीआरपीएफ कैंप में हमले में गिरफ्तार आतंकी कौशर और शरीफ ने लिया था। दोनाें के साथ ही सलीम ने मुजफ्फराबाद आतंकी कैंप में ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें