फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकने का विराेध करने पर सिपाही ने तानी कार्बाइन, भीड़ ने दौड़ाया

Sat, 03 Sep 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे प‌िक्स
विज्ञापन
 कल्याणपुर केखुर्द में सिपाही ने कूड़ा फेंकने केविरोध पर मोहल्ले के लोगों पर कार्बाइन तान दी। इससे गुस्साई भीड़ ने सिपाही को दौड़ा लिया। सिपाही ने घर का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। सपा और कांग्रेस केकई नेता सिपाही के खिलाफ थाने तहरीर देने पहुंचे। आरोपी सिपाही किसी सीओ का हमराह बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

पनकी रोड स्थित खुर्द इलाके में शुक्रवार देर शाम  क्षेत्र में रहने वाले सिपाही धर्मेंद्र उर्फ पिंटू गंगवार ने खाली प्लाट पर कूड़ा फेंक दिया। इस पर कांग्रेस के अन्नू  तिवारी और उनके साथी राहुल ने विरोध किया। उस वक्त तो पिंटू कूड़ा उठाकर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद बावर्दी बाइक से लौटा। राहुल का आरोप है कि पिंटू ने उस पर न सिर्फ अपनी सर्विस कार्बाइन तानी बल्कि उसके लोड कर गोली मारने को धमकाने लगा। यह देख आसपास खड़ी महिलाओं और पुरुषों ने पिंटू को दौड़ा लिया। इस पर पिंटू अपने घर में जा छिपा। कुछ देर बाद थाने की फोर्स और विधायक सतीश निगम, कांग्रेस के सियाराम पाल और नरेश त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। पब्लिक ने बताया कि कूड़े की वजह से क्षेत्र में गंदगी और बीमारी फैल रही है। इसी बात का विरोध करने पर सिपाही भड़क गया। विधायक सतीश निगम ने भीड़ के सामने ही एसएसपी से मोबाइल पर बात कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें