फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला दीना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल गंगवार व उनकी पत्नी अनीता गंगवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर पर थीं। तभी दो बदमाश उनके घर में घुस गए। दोनों बदमाशों ने तमंचों के बल पर दंपति को कब्जे में ले लिया।
इसके बाद बदमाश अनीत गंगवार से सोने-चांदी के जेवरात लूट कर बाइक से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद दंपति ने शोर मचाया। तब मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।