फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में नहीं मिली कार तो दिया तीन तलाक, पति सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Nov 2019 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन
उन्नाव में माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी गुलफ्शा ने शुक्रवार दोपहर सदर कोतवाली में शिकायती पत्र दिया था। उसने पुलिस को बताया था कि 22 जनवरी 2018 को शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी शमीम से उसका विवाह हुआ था।
विज्ञापन


पति शहर के एक वकील के बस्ते पर मुंशी है। शादी में पिता ने बुलेट बाइक दी थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग करने लगे। पिता ने कार देने में असमर्थता जताई तो ससुरालीजनों ने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 18 जून को अपने भाई के साथ मायके जाने की बात कही। 

इस पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर सारे रिश्ते खत्म होने की बात कही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शमीम, सास मुन्नी व ससुर अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें