फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर को स्टीयरिंग थमाकर ड्राइवर ने ट्रक में ही कर दिया सवारी महिला का रेप 

Tue, 11 Apr 2017 12:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रविवार रात कानपुर मूसानगर रोड पर ट्रक में भाई के साथ बैठी एक महिला से चालक ने बलात्कार किया। रास्ते में भाई को पान मसाला लेने के बहाने उतार दिया और फिर महिला को हवस का शिकार बना लिया। इस दौरान ट्रक को कंडक्टर के हवाले कर दिया था। कंडक्टर ट्रक को आड़ा-तिरछा भगा ले जा रहा था तभी दूसरे ट्रक से टकरा गया। दूसरे ट्रक के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चालक और महिला को निर्वस्त्र हालत में उतारा और अस्पताल भेजा। सबके घायल होने की वजह से पुलिस लिखा-पढ़ी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


घाटमपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार रात वह बहन (40) संग भोगनीपुर आने के लिए एक ट्रक में बैठा था। ड्राइवर काफी देर बाद घाटमपुर से ट्रक लेकर चला। सोमवार तड़के मूसानगर पहुंचने पर ड्राइवर ने ट्रक रोका और उसे 20 रुपये देकर पान मसाला लाने को कहकर उतार दिया। वह ट्रक से उतर कर मसाला लेने गया, तभी चालक ट्रक भगा ले गया। वह पीछे दौड़ता हुआ कस्बे के बाहर एक ढाबे में पहुंचा। वहां खाना खा रहे एक ड्राइवर से काफी मिन्नतें कर उसकी डीसीएम से ट्रक का पीछा किया।

भोगनीपुर से पहले हलधरपुर गांव के पास बहन को लेकर भागा ट्रक दूसरे ट्रक से टकराया मिला। ट्रक में बहन और ड्राइवर गंभीर हालत में निर्वस्त्र सीट में दबे थे। बाद में उनको एंबुलेंस कर्मियों और पुलिस ने निकाला। ड्राइवर राया-मथुरा के नगकाहार निवासी जगदीश (45) और खलासी शीशपाल (40) बताए गए। वहीं दूसरे ट्रक के ड्राइवर औरंगाबाद-बिहार के उनकटा निवासी मंतोष कुमार (25) और खलासी धनंजय सिंह(30) बताए गए। पांचों लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टर ने मंतोष को मृत घोषित कर दिया और घायल महिला को कानपुर रेफर कर दिया। कोतवाली के एसएसआई अनूप कुमार दुबे ने बताया कि भाई की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें