अनूपुर मोड़ पर सड़क पार कर रहे एक किसान को ट्रक ने रौंद दिया
कानपुर घाटमपुर थाना सजेती के पास हाइवे पर दौड़े ‘बिना ड्राइवर के ट्रक’ ने एक किसान को कुचल दिया। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साये परिजनों ने जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया।
थाना सजेती के रडौली गांव निवासी इंद्रकुमार तिवारी (45) पेशे से किसान था। वह शादी-ब्याह में हलवाई का काम करता था। बुधवार दोपहर वह साथी छोटे दुबे के साथ काम की तलाश में बांध गांव जा रहा था। अनूपुर मोड़ पर छोटे ने अपनी बाइक खड़ी कर दी, इसी बीच इंद्रकुमार गुटखा लेने को हाईवे पार करने लगा। तभी, हमीरपुर की तरफ जा रही एसडीएम मौदहा की जीप आ गई। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक चालक ने जैसे ही गाड़ी स्टार्ट कर सड़क पर पहुंचा तभी एसडीएम मौदहा (हमीरपुर) की जीप से ट्रक भिड़ गया। जीप में एसडीएम के साथ सशस्त्र गार्डों को देखकर चालक स्टार्ट ट्रक से नीचे कूदकर भाग गया। सड़क पार कर रहा इंद्रकुमार बिना ड्राइवर के ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।