फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पक एक्सप्रेस में जहरखुरानों का डाका, स्प्रे सुंघाकर दर्जनों लोगों को किया बेहोश

Sat, 24 Sep 2016 08:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उन्नाव में पुष्पक एक्सप्रेस में जहरखुरानों ने धावा बोला। ट्रेन के कोच एस-7 में जहरखुरानों ने करीब दो दर्जन यात्रियों को स्प्रे सुंघा कर बेहोश कर दिया और लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। ट्रेन के उन्नाव स्टेशन पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


यहां जब यात्रियों के परिजन उन्हें लेने पहुंचे और वह लोग ट्रेन की सीट पर बेहोश पड़े मिले। आनन-फानन में यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। होश में आने पर यात्रियों ने घटना की जानकारी दी। शनिवार सुबह करीब सात बजकर बीस मिनट पर पुष्पक एक्सप्रेस उन्नाव स्टेशन पहुंची। ट्रेन में मौजूद मंजीत (19) पुत्र राजपाल सिंह निवासी सेरसा अजगैन के परिजन उसे लेने आए थे। ट्रेन के रुकने के बाद भी जब मंजीत नहीं उतरा तो परिजन कोच संख्या एस-7 में घुसे। देखा कि मंजीत बर्थ पर बेहोश पड़ा हुआ था।

परिजनों ने उसे उठाया और नीचे लाए। इसी दौरान एक और यात्री मन्नू पुत्र जोगी निवासी अल्लीपुर खड़री जिला गोंडा भी वहीं बेहोश पड़ा था। मौजूद लोगों ने उसे भी उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में होश में आने पर मंजीत ने बताया कि वह मुंबई से पुष्पक एक्सप्रेस से आ रहा था। भोपाल के पास तीन-चार लोग ट्रेन में चढ़े और कोच में यात्रियोें को कुछ सुंघा दिया। जिससे सभी बेहोश हो गए। इसके बाद किसी को कुछ भी नहीं पता कि क्या हुआ। बताया कि उसके करीब 35 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठी व सोने की चेन पार कर दी गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरे यात्री मन्नू की मानें तो उसका मोबाइल फोन व नकदी भी जहरखुरान ले गए। युवकों की मानें तो यह वारदात करीब दो दर्जन से अधिक यात्रियों के साथ हुई है। कोच में कई महिला यात्री भी थीं। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों यात्रियों की मानें तो जहरखुरानों ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया होगा और उनके पास मौजूद नगदी व आभूषण लेकर भाग निकले होंगे।

जीआरपी एसपी लखनऊ सोनिया सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। ऐसा कुछ होता तो उन्हें पता चल जाता। घटना भोपाल में हुई है, यात्रियों को स्प्रे सुंघाया गया है पुष्पक एक्सप्रेस में जहरखुरानी की वारदात की जानकारी मिली है। घटना भोपाल से झांसी के बीच हुई है। यात्रियों को कुछ सुंघाकर उनका सामान पार किया गया है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीपी सिंह, जीआरपी एसओ उन्नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें