फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: आया था पिस्टल लहराकर बैंक लूटने लेकिन पब्लिक ने कर दिया ये हाल

Sat, 23 Dec 2017 09:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
बैंक में जमा गाढ़ी कमाई लुटती देख पब्लिक का पारा हाई हो गया और पिस्टल लहरा रहे लुटेरे को लोगों ने धर दबोचा। उसका नाम, पता पूछे बगैर लात, घूंसे, चप्पल, बेल्ट और डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जनता के चंगुल से घायल बदमाश को बाहर निकाला। मामला यूपी के कानपुर जिले का है।

आगे की स्लाइड में देखें कैसे-क्या हुआ...   
विज्ञापन

2 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
यूपी के कानपुर में शुक्रवार दोपहर बैंक लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। शहर के बर्रा कर्रही रोड पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में एक बदमाश लूट के इरादे से बैंक के अंदर घुसा जबकि दूसरा बाहर बाइक पर खड़ा रहा।
 
विज्ञापन

3 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
पहले बदमाश ने बैंक में घुसते ही हवाई फायरिंग कर कैशियर के सामने अपना बैग दिखा दिया और कहा कि सारे रुपये इसमें भर दो।
 

4 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
एक महिला बैंक कर्मचारी पर उसने तमंचे से फायर भी किया लेकिन फायर मिस हो गया। इसी बीच किसी ने बैंक में लगे हूटर बजा दिए। पब्लिक ने बदमाश को दबोच लिया। फंसता देख बाहर खड़ा उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

5 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
मौके पर पहुंची पुलिस ने पब्लिक के चंगुल से बदमाश को छुड़ाया और उसका जख्मों का इलाज कराया। बैंक के बाहर दो थानों का फोर्स मौजूद है। दोनों बैंक लुटेरों का नाम विजय और ज्ञानेंद्र बताया गया है। ये दोनों बदमाश नौबस्ता इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है कि आखिर ये बदमाश किस गैंग के हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
कानपुर में बदमाश इस कदर बेखौफ हैं कि दिन दहाड़े बड़ी घटनाओ को अंजाम देने में भी उन्हें डर नही लगता।
 
विज्ञापन

7 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
इसका एक और प्रमाण शुक्रवार को शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही इलाके में देखने को मिला।
 

8 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
जहां भीड़ भाड़ वाले इलाके में स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में एक बदमाश अंदर घुस गया और पिस्टल से फायरिंग कर दी वहीं एक और बदमाश बाहर रेकी करता रहा।
 

9 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
बैंक के अंदर हुई फायरिंग से स्टाफ और वहां मौजूद ग्राहकों के होश उड़ गये।
 
विज्ञापन

10 of 10
जनता ने कानपुर में बैंक लुटेरे को पकड़ लिया
पर बैंक में मौजूद ग्राहकों और आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखा कर एक लुटेरे को मय पिस्टल पकड़ लिया और जमकर पीटा। वहीं भीड़ ने दूसरे लूटेरो को भी दौड़ाकर पकड़ लिया। बर्रा थाना क्षेत्र में बदमाश लगातार घटनाओ को अंजाम दे रहे है  लेकिन बर्रा पुलिस की नाक में जूं तक नहीं रेंग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें