फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश, बहा खून

Tue, 15 Dec 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिठूर के हिंदूपुर गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में सोमवार को दो पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थरबाजी हो गई। मारपीट के दौरान एक घर के छप्पर में आग लगा दी गई। बवाल में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें से कुछ के सिर फट गए। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


हिंदूपुर ग्राम सभा में किशोर की पत्नी रेनू ग्राम प्रधान का चुनाव जीती हैं। रविवार दोपहर रिजल्ट घोषित होने के बाद गांव में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस शिवदीन पुरवा पहुंचा तो हारे हुए प्रत्याशी जगदीश के समर्थक नत्थू और उसके बेटे धीरज से गाली गलौज हो गई थी।

दोनों पक्षों में तनातनी हुई तो पुलिस ने मामला शांत करा दिया। सोमवार सुबह गांव की मंडी में जगदीश का समर्थक धीरज और रेनू का समर्थक देव कुमार निषाद का सामना हुआ तो वे झगड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव शुरू हो गया। इस दौरान महेश चंद्र (45) का सिर फट गया, सावित्री देवी, नत्थूराम, गोमती, सरोजनी, नीजर, धर्मेन्द्र, अजीत सहित एक दर्जन लोग घायल हो गए। इसी दौरान किसी ने नत्थूराम के छप्पर में आग लगा दी जिससे माहौल बिगड़ गया।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। नवाबगंज एसओ प्रमोद शुक्ला ने बताया कि नत्थूराम ने नवनिर्वाचित प्रधान और समर्थकों को फंसाने के लिए खुद ही छप्पर में आग लगाई है। मारपीट करने वाले जगदीश के समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें