फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप 

Sat, 22 Jul 2017 09:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर देहात रसूलाबाद थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी पर नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक थानाध्यक्ष हत्यारोपी होमगार्ड को बचाने के लिए उस पर झूठा बयान देने का दबाव बना रहे थे। उसने बयान देने से मना किया तो थानाध्यक्ष उसे थाने ले गए। वहां पर जबरन बयान दर्ज कराए। उसके संग दुष्कर्म किया। शनिवार को पीड़िता ने एडीजी जोन और आईजी ऑफिस में अर्जी दी है। आईजी का कहना है कि मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है। उनकी स्पेशल टीम भी जांच कर रही है।   
विज्ञापन
 

कौशल किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला था

डेमो पिक
29 मई को रसूलाबाद के धर्मपुर मड़ैया में शिवनारायण के बेटे कौशल किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला था। इस मामले में होमगार्ड सूबेदार उर्फ मुखिया और उसके बेटे रणवीर समेत पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना की जांच थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी कर रहे हैं। रसूलाबाद के सूरजपुर गांव में रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि आरोपी होमगार्ड थानाध्यक्ष का करीबी है। उसे बचाने के लिए थानाध्यक्ष उस पर झूठा बयान देने का दबाव बना रहे हैं। उससे कह रहे हैं कि तुम कह दो कि कौशल किशोर तुमसे मिलने घर आया था। उसने बात नहीं मानी तो थानाध्यक्ष 8 जुलाई को उसे घर से थाने ले गए। वहां मर्जी के मुताबिक उससे बयान दर्ज कराए। शाम को थानाध्यक्ष ने उसे पूछताछ के बहाने थाने बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटक रही है, लेकिन कोई नहीं सुन रहा है। इससे परेशान होकर वह एडीजी और आईजी से न्याय की गुहार लगाने आई है।  
 
विज्ञापन

थानाध्यक्ष का बयानः पिता को बचाने के लिए रची झूठी कहानी

डेमो पिक
थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी का कहना है कि मृतक कौशल किशोर की सूरजपुर की नाबालिग लड़की से दोस्ती थी। पिता ने कौशल के साथ बेटी को बातचीत करते देख लिया था। इस पर कौशल को पीटा था। कौशल अपनी साइकिल और अन्य सामान लड़की के घर में छोड़कर भाग गया था। इसके बाद वह फांसी पर लटका मिला था। घटना के अगले दिन लड़की के पिता ने गांव के इंद्रजीत से गांव में स्थित एक टॉवर में साइकिल खड़ी करा दी थी, जहां आरोपी होमगार्ड का बेटा रणवीर नौकरी करता है। कौशल की कॉल डिटेल में भी लड़की का मोबाइल नंबर मिला है। इंद्रजीत और लड़की के बयान दर्ज हो चुके हैं। पिता को फंसता देख लड़की ने रेप की झूठी कहानी रची है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें