फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य बनी एयर होस्टेस की मौत, कब्र से निकली लाश भी नहीं खाेल पाई राज

Wed, 27 Dec 2017 12:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
म‌िशा सैनी मर्डर म‌िस्ट्री
विज्ञापन
जयपुर मे छत से ग‌िरने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई एयर होस्टेस की मौत एक रहस्य बन गई है। एयर होस्टेस की मौत के राज खाेलने के ल‌िये पुल‌िस ने उसकी कब्र खाेदकर उसके शव का दाेबारा पोस्टमार्टम करवाया पर उससे भी कुछ खास न‌िकल कर नहीं अाया।
विज्ञापन


एयर होस्टेस म‌िसा सैनी के पर‌िजनाें ने मृतका के बयान की एक विडियो क्लिपिंग पुलिस को सौंपी है। परिजनों के पुलिस को सौंपी गई विडियो क्लिपिंग में मिसा ने स्वयं इस बात की पुष्टि की है। बेटी की मौत से गमगीन पिता की हालत बिगड़ गई। उन्हें कानपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

जयपुर में एक एयरवेज कंपनी में काम करने वाली मिसा सैनी ने उपचार के दौरान होश आने पर परिजनों को आपबीती बताई थी। परिजनों ने इसकी वीडियो क्लिप बना ली। इसे लेकर रूम पार्टनर साक्षी से विवाद हुआ था। इस पर साक्षी ने तीन मंजिला मकान की छत से धक्का दे दिया।
विज्ञापन


इसे पुलिस को सौंपा गया। मिसा ने घटना की वजह चेन बताई है। परिजनों का कहना है कि जिस मकान में मिसा रहती थी, उसके मकान मालिक का भाई क्राइम ब्रांच में है। घटना के बाद वह काफी दबाव में थे। इससे कुछ सूझ नहीं रहा था। इससे उस वक्त पुलिस को सूचना नहीं दे सके।

मृतका के पिता रूप सैनी की हालत बेटी की मौत से बाद से बिगड़ गई है। सोमवार की रात उन्हें कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। एसओ गंगाघाट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी निकली है। विडियो क्लिपिंग की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें