घर से झगड़ कर एक युवती बाराबंकी से लखनऊ पहुंची। लड़की काे अकेला देख दाे युवकाें ने एक महिला के साथ उसे झांसे में ले लिया। बेचने के इरादे से युवक अाैर महिला लड़की काे उन्नाव ले अाये। रास्ते में लड़की काे कुछ शक हुअा ताे वह वहां से भाग निकली।
बाराबंकी के मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती मंगलवार सुबह घर से लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंची थी। लखनऊ से किसी दूसरे शहर जाने के लिए चार बाग स्टेशन के सामने बस पकड़ने पहुंची। तभी दो युवकों ने झांसा देकर चंगुल में ले लिया।
युवती का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर युवक उसे लखनऊ में एक महिला के घर ले गए। यहां एक घंटा रुकने के बाद बस से लेकर उन्नाव आए। परिजनों से झगड़ कर बाराबंकी से लखनऊ पहुंची युवती को दो युवकों ने एक महिला के साथ झांसे में ले लिया।
वे उसे चारबाग स्टेशन से लेकर बेचने के इरादे से उन्नाव पहुंचे। वे सौदेबाजी कर रहे थे कि युवती भाग निकली। हरदोई ओवरब्रिज तिराहे पर मौजूद सिपाहियों को घटना की जानकारी दी। सिपाही उसे लेकर कोतवाली पहुंचे।
पुलिस ने बाराबंकी पुलिस से संपर्क किया है। उन्नाव लेकर आने वाले युवक मोबाइल पर उसे बेचने की बात करने लगे। इसकी भनक लगते ही वह इनसे बचकर भागने लगी। तभी हरदोई ओवरब्रिज पर दो सिपाही मिल गए।
सिपाहियों को पूरी बात बताई। होमगार्ड परमकृष्ण उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां महिला सिपाहियों ने उससे पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद बाराबंकी पुलिस को सूचना दी।