फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में छिड़काव के समय मुंह में गया कीटनाशक, माैके पर माैत 

Fri, 22 Dec 2017 05:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के अाैरैया ज‌िले में एक द‌िल दहला देने वाला मामला सामना अाया है। यहां खेताें में काम करने के दाैरान एक लड़का अचानक ग‌िर पड़ा। उसके पर‌िजनाें ने देखा ताे फाैरन उसे अस्पताल ले गये जहां डाॅक्टराें ने मृत घाेष‌ित कर द‌िया।    अाैरैया के बेला गांव नुनारी में गुरुवार को खेतों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे एक किशोर की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती नुनारी निवासी कृपाराम शर्मा का पुत्र सत्यम (13) गुरुवार की सुबह खेत में कीटनाशक छिड़काव रहा था।
विज्ञापन


इसी दाैरान उसके मुंह में कुछ कीटनाशक दवा चली गई। सत्यम इसके बाद भी छ‌िड़काव करता रहा। कुछ ही देर बाद सत्यम खेत में छ‌िड़काव करते करते बेहोश हो कर गिर गया। अासपास काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी।   सूचना पर परिजन उसे सीएचसी लेकर गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। भाई सत्यम व छोटी बहन का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मगर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें