फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के साथ जबरन करता था कुकर्म, मना करने पर जानवरों की तरह करता था पिटाई

Sat, 17 Sep 2016 10:30 PM IST
टीम डिजीटल, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के साकेत नगर निवासी रिक्शा चालक के 14 वर्षीय बेटे से मोहल्ले के सूरज ने शनिवार को दोबारा कुकर्म करने की कोशिश की। इंकार पर सूरज ने किशोर को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन


रोता हुआ किशोर घर पहुंचा तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसने परिजनों को बताया कि सूरज ने 31 अगस्त को बहाने से सूनसान गली में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया था।

किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते वह चुप रहा है। शनिवार को भी जबरन उसे खींचकर सूनसान जगह ले जाने का प्रयास किया तो उसने विरोध कर दिया। इस पर सूरज ने उसे लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन किशोर को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एसओ हरीशंकर मिश्रा का कहना है कि किशोर के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें