फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाहलवां स्कूल में शिक्षिका ने पीटे एक दर्जन छात्र

Sat, 17 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
student beaten - फोटो : demo pics
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल स्वाहलवां में तैनात शिक्षिका पर स्कूली बच्चों की निर्ममता से पिटाई के आरोप लगे हैं। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि शिक्षिका ने एक दर्जन छात्रों की पिटाई कर दी। इस पर गुस्साए अभिभावकों ने शनिवार को बच्चे स्कूल जाने से रोक दिए। इस मामले की शिकायत अभिभावकों ने उपायुक्त से करते हुए शिक्षिका के तबादले की भी मांग की है।
विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल स्वाहलवां में बीते दो माह से एक जेबीटी शिक्षिका है। स्कूल में कक्षा पहली से पांचवीं तक कुल 12 विद्यार्थी है। शुक्रवार को शिक्षिका ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर जमकर पिटाई कर डाली है। इससे बच्चों के शरीर पर चोटें आईं हैं।

साथ ही नीले निशान भी आ गए हैं। शुक्रवार शाम बच्चों ने घर पहुंचकर शिक्षिका की शिकायत की। इस बारे में अभिभावकों ने शिक्षिका से बात की, लेकिन शिक्षिका अभिभावकों से बहस पर उतारू हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद अभिभावकों ने उपायुक्त से मामले की शिकायत की और शिक्षिका के स्थानांतरण की भी मांग की। शनिवार को छात्रों की पर्यावरण विषय की परीक्षा थी, लेकिन अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।

अभिभावक संतोष कुमार, पंकज कुमार, कमलजीत, सुमना देवी, रवि कुमार, सुमन, संतोष, चंपा देवी आदि ने शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह भी आरोप लगाया है कि बच्चों को मिड-डे मील भी शिक्षिका की मर्जी से ही बनता है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक रवित सिंह कटोच का कहना है कि उन्हें फोन से शिकायत मिली है। मामले पर सोमवार को जांच बिठाई जाएगी। छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें