फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दरिंदगी: पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा में शादीशुदा युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी का भाई और बहनोई घर पहुंच गए। खुद को फंसता देख आरोपी ने किशोरी के बहनोई के पेट में चाकू मार दिया, हालांकि दोनों ने उसे दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बर्रा-दो निवासी महिला घरों में चौका बर्तन करती है। उनके बेटे ने बताया कि मां रिश्तेदार के घर गई थीं। जबकि उसकी 16 वर्षीय बहन घर में मौजूद थी। जो कक्षा सात की छात्रा है। आरोप है कि इस बीच पड़ोस में रहने वाला सुनित सचान उसे घर में अकेला पाकर दबे पांव घुस गया और बहन संग दुष्कर्म किया।

इसी बीच वह और मोहल्ले में रहने वाले बहनोई घर पहुंचे। दरवाजा खोलने पर नहीं खुला तो धक्का मारकर खोला और आरोपी सुनित को मौके से दबोच लिया। पकड़ने के दौरान उसने भागने के प्रयास में बहनोई पर चाकू से हमला किया। पेट में चाकू लग गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी बर्रा हरमीत सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता और उसके भाई को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें