फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की आवाज में बनाया ‘मर्डर का प्लान’, फिर धड़ से अलग कर दिया सिर

Wed, 19 Jul 2017 08:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रायबरेली जिले के मुस्लिम को मारने के लिए हत्यारे ने बड़ी साजिश रची थी। हत्यारे ने लड़की की आवाज में फोन पर बातकर मुस्लिम को बुलाया और फिर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। हत्या की वजह महिला से अवैध संबंध बताई जा रही है।  
विज्ञापन


रायबरेली जिले के चालक मोहम्मद मुस्लिम की हत्या का मंगलवार को एसपी ने खुलासा कर दिया। पुलिस की पकड़ से मुख्य हत्यारोपी दूर हैं। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने चालक को घटनास्थल पर बुलाने वाले आरोपी को दबोचने का दावा किया है। उसने लड़की की आवाज निकालकर चालक को फोन कर बुलाया था। इसके बाद हत्या कर दी गई।

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र के बाजापुर गांव में 24 जून को सिर विहीन लाश बरामद हुई थी। हत्यारों ने मृतक का नाजुक अंग, हाथ, पैर के पंजे काट डाले थे। पुलिस चौकीदार की सूचना पर हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। बाएं हाथ पर 786 गुदा होने से इंद्दू पुत्र गुलजार निवासी पूरे साहब बख्श का पुरवा के मजरे सेमरपहा थाना लालगंज जिला रायबरेली ने बेटे मोहम्मद मुस्लिम उर्फ  ननकऊ(22) के रूप में पहचान की थी। घरवालों ने उसके मोबाइल पर 22 जून की रात कॉल आने के बाद बाइक से निकल जाना बताया था।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

​अब्बास की पत्नी से मुस्लिम के नाजायज संबंध थे

पुलिस हिरासत में हत्यारोपी
पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ननकऊ के मोबाइल नंबर की सीडीआर व सर्विलांस सेल की मदद से अंतिम बार बातचीत आसिफ  पुत्र मोहम्मद हलीम निवासी ग्राम पूरे साहब बख्श का पुरवा से होना सामने आया। उसे एसओ अनूप सिंह ने उसके गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में आसिफ ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त अब्बास की पत्नी से मोहम्मद मुस्लिम के नाजायज संबंध थे। अब्बास के कई बार रोकने के बाद भी मुस्लिम नहीं मान रहा था। अब्बास की उससे गहरी दोस्ती थी। उसने दोस्ती की कसम खिलाकर मुस्लिम की हत्या की योजना बनाई। उसके पास दूसरे की आईडी का फर्जी सिम था।

उसका सिम अब्बास ने अपने मोबाइल में डालकर लड़की की आवाज में मुस्लिम ने बात की। वह लड़की की आवाज निकाल लेता था। इसी चक्कर में मुस्लिम फंस गया। बकौल आसिफ उसने मुस्लिम को फोन कर इस बात की पुष्टि भी कर दी कि एक लड़की लाई गई है। उसके  सामने मुस्लिम की गला दबाकर 22 जून की रात अब्बास ने अपने तीन साथियों संग हत्या कर दी थी। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि अब्बास के  खिलाफ लालगंज थाने में गोकशी के आरोप दर्ज हैं। वह गोकशों की सूची में चर्चित है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें