यूपी के इटावा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सैफई के लछबाई गांव में धारदार हथियार से किसान की हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार लछबाई गांव में किसान रामकिशोर (55) पुत्र गोरेलाल की सोमवार रात को हत्या कर दी गयी। वह गांव के भूरे मास्टर के खेत पर लगे नलकूप पर रहता था। मंगलवार सुबह शौच के लिए जा रहे गांव के लोगों की नजर उनपर पड़ी।