फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर का बेरहमी कत्ल कर दो लाख का माल लूटा

Wed, 03 May 2017 04:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में ट्रक चालक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस को उसके साथी पर ही हत्या का शक है। ट्रक से सारा माल भी लूट लिया गया जिसकी कीमत 2 लाख के ऊपर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

उन्नाव कोतवाली के नया खेड़ा का रहने वाला राजेश (35) पेशे से ट्रक चालक था। परिजनोंं ने बताया कि 12 दिन पहले लखनऊ जाने की बात कह कर ट्रक लेकर निकले थे। एक बार फोन से बात हुई तो जल्दी आने की बात कहीं। राजेश ट्रक में स्ट्रोन डस्ट को अलग- अलग शहरों में बेचने का काम करता था। देररात लखनऊ से लौटते समय रास्ते में उसकी हत्या कर ट्रक से माल लूटकर बदमाश फरार हो गए। बुधवार सुबह उन्नाव रोड पर उसका शव पड़ा मिला। चालक के साथ दो क्लीनर हमेशा ट्रक पर रहते थे। एक क्लीनर को पुलिस ने हिरासत मेंं लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि दूसरा रामलखन नाम का क्लीनर फरार चल रहा है। पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर हत्या के इस मामले की परत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें