फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई की एक कंपनी पर 2.15 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 03 May 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
डायमंड ज्वेलरी की बिक्री के मामले में मुंबई की एक कंपनी पर 2.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में थाना उद्योग विहार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उद्योग विहार फेज-5 में फेयरवेल्थ सिक्योरिटी लिमिटेड नाम की कंपनी है। कंपनी के एमडी धीरेंद्र गाबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी और मुंबई की त्रिवेणी ट्रेडिंग कंपनी के बीच काफी समय पहले डायमंड ज्वेलरी की बिक्री को लेकर एग्रीमेंट हुआ था।

राजेश उपाध्याय उस कंपनी के प्रोपराइटर हैं। एग्रीमेंट के जरिए डायमंड ज्वेलरी की बिक्री का पेमेंट किया जाना था। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 2.15 करोड़ की कीमत की डायमंड ज्वेलरी की पेमेंट के लिए आरोपी कंपनी ने विभिन्न बैंकों के 12 चेक जारी किए।
विज्ञापन


आरोप है कि ये चेक कंपनी ने जब अपने खाते में जमा कराए तो वे बाउंस हो गए और वापस आ गए। कंपनी के एमडी ने इस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। थाना पुलिस के अनुसार इसकी जांच आर्थिक अपराध जांच शाखा द्वारा की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें