फतेहपुर जिले में ललौली थाने के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ एक युवक ने हैवानियत की। मंगलवार शाम गांव किनारे खेल रही बच्ची को युवक बहला फुसला कर घास-फूस के बीच ले गया और घटना को अंजाम दिया।
मासूम की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को दबोच लिया। उधर, गंभीर हालत में बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
देर शाम एसपी प्रशांत वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले छह साल की बच्ची शाम को गांव किनारे खेल रही थी, तभी करैहा गांव के मजरे कल्लू भगत का डेरा निवासी युवक अनिल निषाद ने बच्ची को अकेला देख उसे बहला फुसलाकर खेत में घास फूस के बीच ले गया।