फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के साथ वो ‘अंकल’ बार-बार करता रहा रेप

Mon, 27 Mar 2017 11:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एक महीने पहले बहला-फुसलाकर ले जाई गई 13 वर्षीय बालिका के साथ अधेड़ ने कई बार रेप किया। मोबाइल से लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लड़की को भी बरामद कर लिया है।  
विज्ञापन


कस्बा के एक मोहल्ला में फर्रुखाबाद के मोहल्ला जहानगंज निवासी एक पचास वर्षीय अधेड़ किराए के मकान में रह रहा था। उसकी पड़ोसी से किसी तरह जान-पहचान हो गई और इसका फायदा उठाकर वह छब्बीस फरवरी को पड़ोसी की तेरह वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले गया। इस दौरान बालिका घर से हजारो की नगदी व जेवरात ले गई थी। मामले मे बालिका के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदमे की जांच कर रहे सीओ सदर सुरेंद्रपाल सिंह ने आरोपी को मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर उसकी लोकेशन पर नजर रखी और रविवार को जनपद बदायूं में उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने वहां छापा मारा और बालिका सहित आरोपी को पकड़ लिया। कोतवाली में पूछताछ के दौरान पकड़े गए अधेड़ ने बालिका के साथ कई बार रेप किए जाने की बात स्वीकार की। बालिका ने बताया कि आरोपी आसपास के लोगो को अपनी पुत्री बताकर उनको भ्रमित करता रहता था, और जब वह किसी बात का विरोध करती थी तो वह मारपीटकर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के एक रिश्तेदार को भी हिरासत में लिया है। सीओ ने बताया कि बालिका का डाक्टरी परीक्षण कराया जाएगा और आरोपी के रिश्तेदार से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें