फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशे में हॉकी मारकर कार रुकवाई, महिलाओं को पीटा और फिर लूट लिया

Sun, 08 Jul 2018 08:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कार में टूटा शीशा दिखाता आशीष  
विज्ञापन
अपनी ससुराल से परिवार के साथ मासूम बच्चे के इलाज के लिए फर्रुखाबाद जा रहे कार सवार एक परिवार के साथ दूसरे कार सवार दबंगों ने ओवरटेक करते हुए हाकी मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और कार में बैठी महिलाओं के गले में पड़े मंगलसूत्र और रुपया आदि छीन कर भाग निकले। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सरेराह हुए इस घटना की मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की है।  
विज्ञापन


कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद निवासी आशीष कुमार पुत्र चन्द्रवली अपनी ससुराल बेला थाना के ग्राम उसराह आया हुआ था। यहां से वह रविवार को दोपहर अपनी पत्नी शिवानी, सास नीलम व अपनी मां मनोरमा के साथ कार से सात दिन पहले जन्मे बच्चे को लेकर  इलाज के लिए फर्रुखाबाद जा रहा था। रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब बिधूना-बेला मार्ग पर स्थित कमलपुर नहर के पुल के पास एक दूसरे कार सवार लोगों ने ओवरटेक करते हुए आशीष की गाड़ी में हॉकी मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और कार खड़ी कराकर आशीष की पत्नी शिवानी और सास नीलम व मां मनोरमा से मारपीट करने लगे।
 
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए

बिधूना कोतवाली में घटना की जानकारी देता पीड़ित परिवार  
इस बीच दबंगों ने मां मनोरमा के गले में पड़े मंगलसूत्र और रुपये छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार लोग मौके से भाग गए। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी बिधूना कोतवाली में दी। सरेराह इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।     इधर पीड़ित परिवार बच्चे के इलाज के लिए फर्रुखाबाद रवाना हो गया।कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। घटना की जांच की जा रही है। घटना अगर सही है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई  की जाएगी। पीड़ित पक्ष ने घटना की कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें