फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जुए में हारे ढाई लाख रुपये, युवक ने फंदा लगाकर दी जान, राशन गोदाम में लटका था शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 13 Nov 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित राशन गोदाम में दीपावली के दौरान जुए में 2.5 लाख रुपये हारने से तनाव में आए एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दोस्तों पर शराब पिलाकर जुए में रुपये हरवाने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में दीपावली में जुए में 2.5 लाख रुपये हारने पर कर्मचारी ने राशन गोदाम के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन बेहाल हो गए। परिजनों ने दोस्तों पर शराब पिलाने के बाद जुए में रुपये हरवाने का आरोप लगाया। चकेरी पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है।

विज्ञापन

मवैया गांव निवासी दीपक कुमार (46) पटेल नगर स्थित राशन गोदाम में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी लक्ष्मी देवी, तीन बेटे राजू, नितिन व ओम है। साले शनि गुप्ता ने बताया कि दीपावली पर उनके दोस्तों ने शराब पिलाई, फिर जुआ खिलवाया। इसमें दोस्तों ने उनसे 2.5 लाख रुपये जीत लिए।

Trending Videos
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पैसे जाने के बाद से दीपक काफी परेशान चल रहे थे। शुक्रवार सुबह दीपक ने गोदाम में गैलरी में जाली के सहारे रस्सी से फंदा लगा लिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें