फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एलएलबी छात्र का अपहरण, बंधक बनाकर पीटा, विरोध पर फायरिंग करते हुए भागे हमलावर, 60 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Aug 2021 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बर्रा में रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने साथियों संग मिलकर एलएलबी छात्र को अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर उसे बंधक बनाकर पीटा। मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश आने पर छात्र ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया है। एलआईजी रतनपुर पनकी निवासी अभिषेक चतुर्वेदी एलएलबी छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह काम से बर्रा गया था। आरोप है कि केआर पैलेस के पास खड़े अजय ठाकुर उर्फ अजय सिंह परिहार, विपिन सिंह उर्फ विपिन तेड़ी ने 50-60 साथियों की मदद से उसे बाइक पर बैठाकर बर्रा गांव की ओर ले गए।

यहां उसे लाठी डंडे व रॉड से पीटा। नाजुक अंग पर भी कई लात मारी। इसके बाद वह बेहोश हो गया। इलाकाई लोगों के विरोध करने पर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। होश आने पर उसने ग्रामीणों की मदद से पुलिस और परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें