फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फ्लैट में घुसकर महिला को छेड़ा, धारदार हथियार से पति पर किया हमला, धमकी देकर भाग निकले, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 03 Nov 2026 11:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ थाना क्षेत्र के एमराल्ड गुलिस्तां अपार्टमेंट के फ्लैट में घुसकर महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसके विरोध में आरोपियों ने पति पर धारदार हथियार से हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
जाजमऊ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जाजमऊ के एमराल्ड गुलिस्तां अपार्टमेंट निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर 2026 की रात उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। तभी अपार्टमेंट में रहने वाले फैज, कैफ, नवाब आलम और ईशान उनके फ्लैट में घुस आए। पत्नी से छेड़खानी की।

विज्ञापन

उसके विरोध करने पर गाली-गलौज कर उठा ले जाने की धमकी दी। तब तक वह भी घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी प्रशांत मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें