फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, बच्चों को लेकर खुद चौकी पहुंचा आरोपी पति

Thu, 05 Nov 2026 10:10 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे महिला की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने दोनों बच्चों को लेकर खुद पुलिस चौकी पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आपसी विवाद के बाद पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति दोनों बच्चों को लेकर खुद पुलिस चौकी पहुंच गया और समर्पण कर दिया।

विज्ञापन

ग्राम जगतपुर निवासी सुखवीर सिंह उर्फ मोनू का गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे पत्नी सोनम राठौर (30) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सुखवीर ने कथित तौर पर सोनम पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। महिला को बचाने के लिए ग्रामीण दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

Trending Videos

">http://



मामले की जांच में जुटी पुलिस

लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सोनम की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी पति अपने बच्चों के साथ खुद पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं। इस हृदयविदारक घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर होता था विवाद
ग्रामीणों के अनुसार, सुखबीर करीब 12 वर्ष पहले गुड़गांव से सोनम को अपने साथ गांव लेकर आया था। उसने ग्रामीणों को बताया था कि दोनों ने शादी कर ली है। बाद में उसने लोगों को बताया कि सोनम की पहले भिंड में शादी हुई थी और वह वहां से अलग होकर उसके साथ आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सुखबीर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे। बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद गुरुवार सुबह यह दर्दनाक घटना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें