अंदर का दृश्य देखकर उड़ गए होश
कस्बे के अशोक नगर में रहने वाले उनके रिश्तेदार सुबह काफी देर तक दरवाजा खुलने का इंतजार करते रहे। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब साढ़े नौ बजे तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो भतीजे वशिष्ठ ने छत से अंदर छलांग लगाई और दरवाजे का ताला खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। घायल मासूम को तत्काल निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
उनका आठ वर्षीय बेटा कृत्यांश अशोक नगर में वशिष्ठ के पास रहकर कस्बे के निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। दोहरे हत्याकांड से कस्बे में सनसनी फैल गई। एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।