जालौन में मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
यूपी में जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले अधेड़ ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बुधवार शाम 4 बजे गांव में ही रहने वाला अधेड़ पड़ोस में घर के बहार खेल रही 6 साल की बच्ची को बहला फुसला अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची रोते बिलखते घर पहुची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।