फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! पति के दोस्त ने घर में घुसकर गर्भवती से किया दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 12 Aug 2020 11:54 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में गोविंदनगर थाना क्षेत्र में पति के दोस्त ने घर में घुसकर गर्भवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी। पीड़िता ने चौकी इंचार्ज पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। दादानगर फैक्टरी एरिया चौकी क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह घर पर आठ साल की बच्ची के साथ थी।
विज्ञापन


इस बीच पति का दबौली निवासी दोस्त राजा लूली घर में आया। बेटी ने दरवाजा खोला तो वह अंदर घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। रात करीब 10 बजे घर लौटे पति को घटना की जानकारी दी। पति उसके घर पहुंचे तो मारपीट कर उन्हें भगा दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह तहरीर देने गई तो चौकी इंचार्ज रामसिंह ने गालीगलौज कर उसे भगा दिया। मामला थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा के पास पहुंचा तब चौकी इंचार्ज ने जांच शुरू की। वहीं चौकी इंचार्ज ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें